Recents in Beach

Set 1 |1000 लोकोक्तियां Hindi Muhavare अर्थ के साथ । Hindi Idioms meaning | सभी महत्वपूर्ण मुहावरे और लोकोक्तियां जो परिक्षा में पूछे जाते है | by Md Kashif Hayat



  1. कंगाली में आटा गीला --मुसीबत पर मुसीबत आना
  2. तीन लोक से मथुरा न्यारी --सबसे निराला
  3. आँखों का तारा – बहुत प्यारा
  4. इतिश्री करना -- कर्तव्य पूरा करना 
  5. आँखें बिछाना – स्वागत करना 
  1. उल्लू बोलना -- उजाड़ होना
  2. आँखों में धूल झोंकना – धोखा देना
  3. उड़ाती चिड़िया के पंख पहचानना 
  4. आग बबूला होना – अत्यधिक क्रोध करना
  5. ऐसी तैसी करना -- अपमानित करना 

  1. आस्तिन का सांप होना – कपटी मित्र
  2. एक ही लकड़ी से हाँकना-- अच्छे बुरे की पहचान न करना 
  3. आँखें दिखाना – धमकाना
  4. औकात पहचानना -- सामर्थ्य पहचानना 
  5. आसमान टूट पड़ना – अचानक मुसीबत आ जाना


  1. औंधे मुंह गिरना -- धोका खाना
  2. आसमान पर दिमाग होना – अहंकारी होना
  3. कलेजा धक धक करना -- भयभीत करना
  4. ईंट का जवाब पत्थर से देना – करारा जवाब देना
  5. घर फूंक तमाशा देख़ना-- पल भर के आनन्द के लिए  बहुत अधिक ख़र्च करना 



  1. हुक्का पानी बंद करना --जाती से बाहर करना
  2. ईद का चाँद होना – बहुत कम दिखाई देना
  3. घर मे गंगा बहना -- अछि चीज घर मे ही मिलना
  4. ईंट से ईंट बजाना – ध्वस्त कर देना
  5. घोड़े पर चढ़े आना -- उतवाली में चले आना 


  1. उल्टे छुरे से मूंढ़ना – ठग लेना
  2. उड़ती चिड़िया के पंख गिनना – अत्यन्त चतुर होना
  3. ऊंट के मुंह में जीरा होना – अधिक खुराक वाले को कम देना
  4. घट में बसना -- मन मे बसना
  5. एड़ी चोटी का जोर लगाना – बहुत प्रयास करना

  1. ओखली में सिर देना – जान बूझकर मुसीबत मोल लेना
  2. औधी खोपड़ी का होना – बेवकूफ होना
  3. घर काटे खाना -- घर मे कोई न होने से अकेला पन अखर जाना 
  4. कलेजा ठण्डा होना – शांत होना
  5. कलेजे पर पत्थर रखना – दिल मजबूत करना

  1. कलेजे पर सांप लोटना – अन्तर्दाह होना
  2. कलेजा मुंह को आना – घबरा जाना
  3. काठ का उल्लू होना – मूर्ख होना
  4. कान काटना – चतुर होना
  5. चांदी चांदी का जूता मारना--  रिसवत या घूस देना


  1. कान खड़े होना – सावधान हो जाना
  2. काम तमाम करना – मार डालना
  3. कुएं में बांस डालना – बहुत खोजबीन करना
  4. छाह न  छूने देना --पास ना आने देना
  5. कलई खुलना – पोल खुलना


  1. कलेजा फटना – दुःख होना
  2. कीचड़ उछालना – बदनाम करना
  3. खून खौलना – क्रोध आना
  4.  छक्का पंजा भूलना-- कुछ भी याद ना रहना
  5. खून का प्यासा होना – प्राण लेने को तत्पर होना


  1. खाक छानना – भटकना
  2. खटाई में पड़ना – व्यवधान आ जाना
  3.  जिंदगी के दिन पूरे करना --कठिनाई में समय बिताना
  4. गाल बजाना – डींग हांकना
  5. गूलर का फूल होना – दुर्लभ होना


  1. गांठ बांधना – याद रखना
  2. जी खट्टा होना-- बिरत  होना
  3. गुड़ गोबर कर देना – काम बिगाड़ देना
  4. घाट -घाट का पानी पीना – अनुभवी होना
  5. घी के दिए जलाना – प्रसन्न होना


  1.  जहर की पुड़िया -- झगड़ालू औरत
  2. घुटने टेकना – हार मानना
  3. घड़ों पानी पड़ना – लजिज्त होना
  4. चाँद का टुकड़ा होना – बहुत सुंदर होना
  5. चिकना घड़ा होना – बात का असर न होना


  1.  जी भर आना --दुखी होना
  2. चांदी काटना – अधिक लाभ कमाना
  3. चांदी का जूता मारना – रिश्वत देना
  4. तीन तेरह करना --गायब करना तितर-बितर करना
  5. छक्के छुड़ाना – परास्त कर देना
  6. छप्पर फाड़कर देना – अनायास लाभ होना


  1. छटी का दूध याद आना – अत्यधिक कठिन होना
  2. थूक कर चाटना --त्यक्त  वस्तु को पुनः ग्रहण करना
  3. छाती पर मूंग दलना – पास रहकर दिल दु:खाना
  4. छूमन्तर होना – गायब हो जाना
  5. छाती पर सांप लोटना – ईर्ष्या करना


  1. दाहिना हाथ --महत्वपूर्ण संबल
  2. जबान को लगाम देना – सोच समझकर बोलना
  3. जान के लाले पड़ना – प्राण संकट में पड़ना
  4. जी खट्टा होना – मन फिर जाना
  5. नाक भाव चढ़ाना-- असंतोष प्रकट करना


  1. जमीन पर पैर न रखना – अहंकार होना
  2. जहर उगलना – बुराई करना
  3.  पेट में दाढ़ी होना-- चालाक होना
  4. जान पर खेलना – प्राणों की बाजी लगाना
  5. टेढ़ी खीर होना – कठिन कार्य


  1. टांग अड़ाना – दखल देना
  2. टें बोल जाना – मर जाना
  3. पीठ पर हाथ रखना --पक्ष मजबूत बनाना
  4. ठकुर सुहाती कहना – खुशामद करना
  5. डकार जाना – हड़प लेना


  1. ढोल की पोल होना – खोखला होना
  2.  पानी में आग लगाना-- असंभव कार्य करना
  3. तीन तेरह होना – बिखर जाना
  4. तलवार के घाट उतारना – मार डालना
  5. थाली का बैगन होना – सिद्धांतहीन होना


  1.  फीका लगना-- हल्का प्रतीत होना
  2. दांत काटी रोटी होना – गहरी दोस्ती
  3. दो -दो हाथ करना – लड़ना
  4.  बट्टा लगाना --कलंक लगाना
  5. धूप में बाल सफेद होना – अनुभव होना


  1. धाक जमाना – प्रभावित करना
  2. नाकों चने चबाना – बहुत सताना
  3. बखिया उधेड़ना --भेद खुलना
  4. नाक -भौं सिकोड़ना – अप्रसन्नता व्यक्त करना
  5. पत्थर की लकीर होना – अमिट होना


  1.  बड़े घर की हवा खाना-- जेल जाना
  2. पेट में दाढ़ी होना – कम उम्र में अधिक जानना
  3. पौ बारह होना – खूब लाभ होना
  4. कालानाग होना – बहुत घातक व्यक्ति
  5.  बल्लीयों उछलना-- बहुत ख़ुश होना


  1. केर -बेर का संग होना – विपरीत मेल
  2. धोंधा वसंत होना – मूर्ख व्यक्ति
  3. बासी कढ़ी में उबाल आना-- उचित समय बीत जाने पर इच्छा होना
  4. घूरे के दिन फिरना – अच्छे दिन आना
  5. चंडूखाने की बातें करना – झूठी बातें होना


  1. चंडाल चौकड़ी – दुष्टों का समूह
  2. भागीरथ प्रयत्न करना-- बहुत प्रयास करना
  3. छिछा लेदर करना – दुर्दशा करना
  4. टिप्पस लगाना – सिफारिश करना
  5. शहद लगाकर चाटना --किसी  अमूल्य वस्तु को संभाल कर रखना

  1. टेक निभाना – प्रण पूरा करना
  2. तारे गिनना – नींद न आना
  3.  हवा हो जाना --भाग जाना
  4. रीढ़ टूटना-- आधारहीन होना
  5. त्रिशंकु होना – अधर में लटकना


  1. मजा चखाना – बदला लेना
  2. रास्ता नापना --चले जाना
  3. मन मसोसना – विवश होना
  4. हाथ पसारना – मांगना
  5. हाथ मलना – पछताना


  1.  लंगोटी बिकवाना --दरिद्र कर देना
  2. हालत पतली होना – दयनीय दशा होना
  3. सेमल का फूल होना – थोडें दिनों का असितत्व होना
  4.  लौ  लगाना --प्रेम में मग्न हो जाना
  5. सब्जबाग दिखाना – झूठी आशा देना


  1. भुजा उठाकर कहना – प्रतिज्ञा करना
  2. हाथ के तोते उड़ना – घबरा जाना
  3. ललाट में लिखा होना --भाग्य में बधा होना
  4.  हवा के घोड़े पर सवार होना-- शीघ्रता करना
  5.  शेर की सवारी करना --खतरनाक कार्य करना


  1.  शिकंजा कसना-- नियंत्रण और कठोर करना
  2.  जान के लाले पड़ना -- जान पर संकट आना
  3.  चांद पर थूकना --भले व्यक्ति पर लांछन लगाना
  4.  तलवे चाटना-- खुशामद करना
  5.  टेढ़ी खीर --कठिन कार्य 


  1.  चेहरे पर हवाइयां उड़ जाना --डर जाना
  2.  घोड़े बेचकर सोना --निश्चिंत होकर सोना
  3.  थाह लेना --किसी गुप्त बात का भेद लेना
  4.  झूमने लगना-- आनंद विभोर हो जाना

---------------------------------------------------------
SUBSCRIBE FOR MORE 
---------------------------------------------------------
Facebook page Hyfra edu classes
---------------------------------------------------------
© Md Kashif Hayat 

Post a Comment

0 Comments